भारतीय वायु सेना ने एलएसी पर बढ़ाया सर्विलांस, चीन की निगरानी के लिए तैनात किए इज़रायल के हेरॉन ड्रोन| Uncut
ABP News Bureau | 19 Oct 2021 08:50 PM (IST)

एलएसी पर चीन की हरकतों पर नज़र रखने के लिए भारतीय सेना ने एयर सर्विलांस का सहारा लिया है. अब एलएसी के पास हो रही चीन की हर हरकत पर इज़रायल से आए हेरॉन ड्रोन निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा एलएसी पर अटैक हेलिकॉप्टर भी तैनात रखे गए हैं. हाल ही में अरूणाचल प्रदेश के यांगसे में भारत और चीन के बीच हुए फेसऑफ (#Faceoff) के बाद भारतीय सेना ने तकनीक के जरिए निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है. साथ ही अब सेना ने अपना आदर्श वाक्य बनाया है 'फाइट फॉरवर्ड, फाइट एग्रेसिव'. इसके लिए स्पेशल फोर्स को खास अमेरिकी जीपीएस पैराशूट भी दिए गए हैं, जिसके जरिए 'बिहाइंड द एनेमी लाइन्स' हथियार और जीप तक ड्राप किए जा सकते हैं. एविएशन बेस और एयर स्पेस कंट्रोल सेंटर से देखिए नीरज राजपूत की ये खास रिपोर्ट.