क्या Coronil होगी आयुष मंत्रालय की परीक्षा में पास?| ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 24 Jun 2020 09:27 PM (IST)

बाबा रामदेव की ओर से कोरोना के इलाज की एक दवा बनाने का दावा किया गया है, जिसका नाम है कोरोनिल. लेकिन अब आयुष मंत्रालय ने इसपर बाबा रामदेव और पतंजलि के जवाब-तलब किया है. पतंजलि की ओर से जवाब दे भी दिया गया है. सवाल ये है कि अब आगे क्या होगा? क्या आयुष मंत्रालय इस दवा पर रोक देगा या फिर इस दवा की जांच की जाती रहेगी. अगर दवा की जांच होगी भी तो उसका तरीका क्या होगा और ये तरीका कितना कारगर होगा. इन सारी बातों पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार देबांग.