भारतीय मूल की कमला हैरिस बनेंगी US की पहली महिला उप-राष्ट्रपति, क्या भारत विरोधी हैं ? | ABP Uncut
ABP News Bureau | 08 Nov 2020 08:48 PM (IST)

भारतवंशी कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है. वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. यही नहीं, हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी.‘फीमेल ओबामा’ के नाम से लोकप्रिय हैरिस सीनेट की सदस्य भी पहली बार ही बनी थीं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार रहे जो बाइडेन ने अगस्त में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में हैरिस को चुना था.ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कौन हैं अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस और क्या वाकई में कमला हैरिस भारत विरोधी हैं, इन आरोपों की क्या है सच्चाई बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग.