Russia Corona Vaccine: क्या Putin की Sputnik V Covid-19 से त्रस्त दुनिया को बचा पाएगी?
ABP News Bureau | 12 Aug 2020 05:55 PM (IST)

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने कब्जे में ले रखा है. दुनिया भर में दो करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. वहीं 7 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. लगातार बढ़ते कोरोना के कहर के बीच पूरी दुनिया वैक्सीन को लेकर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है. ऐसे में रूस से वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है.महज एक दिन बाद रूस कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन को मंजूरी देने जा रहा है.हाल ही में रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिडनेव ने कहा, देश 12 अगस्त को कोरोनो वायरस के खिलाफ बनाया गई पहली वैक्सीन को रजिस्टर करेगा. ये वैक्सीन मॉस्को स्थित गमलेया इंस्टीट्यूट और रूसी रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से मिलकर बनाई है. खास बात ये है कि वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल अभी जारी है.इस वीडियो के जरिए जानिए वैक्सीन बाजार में आने से पहले ही कैसे और क्यों विवादों में घिर गई हैं और कितनी सच्चाई है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दावों में बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग.