क्यों जो बाइडेन इमरान खान से ज्यादा पीएम नरेंद्र मोदी पर करेंगे भरोसा ?
ABP News Bureau | 08 Nov 2020 07:57 PM (IST)

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन, और उनकी इस जीत के साथ ये सवाल उठने लगे कि बाइडेन की इस जीत के साथ भारत पर क्या असर पड़ेगा. क्या भारत -अमेरिका के रिश्ते बदल जाएंगे? और चीन, पाकिस्तान, कश्मीर पर क्या रहेगी बाइडेन की राय ? यकीनन ये वो सवाल हैं जिनका जवाब इस वक्त भारत सरकार भी तलाश रही होगी. क्योंकि इसी पर भारत अमेरिका के रिश्तों के आगे के रास्ते तय होंगे. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए क्यों अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से ज्यादा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करेंगे भरोसा. बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग.