जारी हुआ अरेस्ट वारंट, क्या गिरफ्तार हो जाएंगे डॉनल्ड ट्रम्प?
ABP News Bureau | 01 Jul 2020 10:04 AM (IST)

ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर इसके लिए इंटरपोल से मदद मांगी है. एक स्थानीय अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी. लेकिन इन आरोपों से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव बढ़ गया है. तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमहर ने कहा कि ईरान ने तीन जनवरी को बगदाद में हुए हमले में ट्रंप और 30 से अधिक अन्य लोगों के शामिल रहने का आरोप लगाया है. उसी हमले में जनरल कासिम सुलैमानी की मौत हो गयी थी.अर्ध-सरकारी संवाद एजेंसी आईएसएन की खबर के अनुसार अलकासीमर ने ट्रंप के अलावा किसी अन्य की पहचान नहीं की. लेकिन जोर दिया कि ईरान ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अभियोजन को जारी रखेगा, पूरी जानकारी दे रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग.