COVID-19: बढ़ते मामलों के बीच Unlock-4 क्यों है ज़रूरी, क्या Unlock से साथ पटरी पर लौटेगी जिंदगी?
ABP News Bureau | 06 Sep 2020 08:12 PM (IST)

कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अब इतनी तेज हो गई है कि आंकड़े डराने लगे हैं. पूरी दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 90 हजार नए मामले सामने आए हैं और 5 हजार 564 लोगों की जान चली गई है. दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 67 लाख 73 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8 लाख 78 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 88 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ऐसे में 7 सितंबर से देश ने अनलॉक-4 की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस वीडियो के जरिए जानिए कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में अनलॉक क्यों जरूरी है, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार दिबांग