नूंह मामले में जलाई गई दुकानों के मालिक बोले- BJP के नेता हैं इसलिए जलाई गईं हमारी दुकानें
Tarun Krishna | 04 Aug 2023 08:10 PM (IST)

नूंह मामले में हिंसा प्रभावित इलाके के सेंटर से लेकर गुरुग्राम तक टारगेट करके आगजनी की गई है. एक तरफ जहां गुरुग्राम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की कबाड़ी और पंचर की दुकानें जला दी गईं. वहीं, दूसरी तरफ नूंह के बडकली चौक में बीजेपी नेताओं की दुकानों को टारगेट करके जलाया गया. दोनों ही जगहों पर पहुंची अनकट की टीमों ने मामले की पूरी जानकारी इकट्ठा की. गुरुग्राम वाली स्टोरी अनकट के दर्शक अब तक देख चुके होंगे. इस स्टोरी में देखें कि कैसे बीजेपी नेताओं की दुकानें जलाकर उनकी ज़िंदगी तबाह-बर्बाद कर दी गई. पूरी स्टोरी के लिए देखें Uncut के Tarun Krishna का ये #DeshKaMood