Bhuj Vs Radhe | अजय देवगन की 'भुज' तो सलमान खान की 'राधे' से भी ज्यादा बुरी निकली | Uncut
ABP News Bureau | 20 Aug 2021 09:00 PM (IST)
भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया की कहानी वैसे तो भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक (अजय देवगन) के बहादुरी और दूरदर्शी फैसलों की बात करती है लेकिन फिल्म देखकर आपको बॉलीवुड पर गर्व नहीं होता. फिल्म दर्शकों पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं छोड़ती और वॉर सीन में इस्तेमाल हुए VFX बचकाने लगते हैं. अगर सलमान खान की राधे आपको बुरी लगी थी तो ये राधे से भी एक कदम ज्यादा है. क्यों आपको अपनी बहुमूल्य ज़िंदगी का एक भी क्षण इस फिल्म पर बर्बाद नहीं करना चाहिए, कट गया रिव्यु में बता रहे हैं यासीर उस्मान और चयन रस्तोगी.