विराट कोहली ने रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की IPL 2022 में मुश्किल बढ़ा दी! | Uncut
एबीपी न्यूज़ | 17 Mar 2021 04:54 PM (IST)

विराट कोहली ने जैसे ही सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को इंग्लैंड के विरुद्ध टीम इंडिया में शामिल किया तो भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने की वजह से वे दोनों भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव और इशान किशन आइपीएल 2022 में अन्य टीमों के लिए भी खेल सकते हैं, क्योंकि अगले साल IPL में बीसीसीआइ मेगा ऑक्शन आयोजित कर सकता है। कैसे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन के डेब्यू ने बढ़ा दी है रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें, बता रहे हैं नालायक पत्रकार चयन रस्तोगी.