स्टीव स्मिथ की हरकतों पर बरसे कपिल देव
एबीपी न्यूज़ | 14 Jan 2021 09:01 PM (IST)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम स्लेजिंग समेत कई ऐसी चीजों की वजह से आलचनाओं का शिकार हो रही है जो क्रिकेट जैसे एक जेंटलमैन गेम के लिए सही नहीं है. दरअसल इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के बैटिंग गार्ड के निशान को घिसकर मिटाते हुए कैमरे में कैद हुए थे. स्मिथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसकी खासा आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस मीम्स के जरिए स्मिथ का खूब मजाक उड़ा रहे हैं. क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने भी स्टीव स्मिथ को लताड़ा और कहा कि ऐसी हरकतें शायद स्मिथ का करेक्टर बन गया है.