IPL 2021 ने इनको बनाया करोड़पति
एबीपी न्यूज़ | 18 Feb 2021 10:31 PM (IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए चेन्नई में नीलामी में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा तो वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा. जहां साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए तो वहीं कई दूसरे प्लेयर्स की उनके बेस प्राइज पर भी बोली नहीं लगी. कौन-कौन बना आईपीएल 2021 नीलामी में करोड़पति, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.