चेन्नई में 2nd टेस्ट में क्या होगी इंडिया की प्लेइंग 11? | Uncut
एबीपी न्यूज़ | 12 Feb 2021 07:07 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बुरी तरह से हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली चेन्नई में हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए इंडियन प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल पूरी तरह से फिट हो गए हैं, ऐसे में वह दूसरे टेस्ट में वाशिंगटन सुन्दर की जगह डेब्यू कर सकते हैं. यह भी माना जा रहा है कि कुलदीप यादव को भी दूसरे टेस्ट में शाहबाज़ नदीम के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है. क्या हो सकती है दूसरे टेस्ट में भारत की फाइनल प्लेइंग 11, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.