पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी? | Uncut
ABP News Bureau | 03 Aug 2021 08:40 PM (IST)

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है. टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद सिराज के बाउंसर से चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो टीम इंडिया पहले टेस्ट में KL Rahul को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए उतार सकती है. क्या हो सकती है टीम इंडिया की पहले टेस्ट में प्लेइंग 11, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.