T20 World Cup में Team India के घटिया प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह क्या है?
ABP News Bureau | 02 Nov 2021 04:26 PM (IST)

टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में पहुँचने का रास्ता अब लगभग बंद हो चुका है. पाकिस्तान से पहला मैच हारने के बाद New Zealand के खिलाफ 'करो-या-मरो' मैच भी India बुरी तरह से हार गया. मैच हारने के बाद विराट ने कहा कि - "हम में उतनी हिम्मत नहीं थी". विराट ने कहा कि बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाज़ी - टीम ने हिम्मत नहीं दिखाई. क्यों हिम्मत हार गई टीम इंडिया? क्या टीम इंडिया खेलने से डरने लगी है? क्या इंडियन क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक है? क्या bio bubble में रहते हुए भारतीय खिलाड़ी मानसिक रूप से थक गए हैं? इस वीडियो में बता रहे हैं चयन रस्तोगी और अभिषेक मनचंदा.