ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लगातार घटिया शॉट खेलने के सवाल पर विराट कोहली को याद आए धोनी
ABP Live | 10 Jan 2022 09:55 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बेहद घटिया शॉट खेल कर आउट होने वाले टीम इंडिया के विकेट-कीपर रिषभ पंत पर जब भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पंत का बचाव तो किया पर साथ ही साथ गलतियों पर महेंद्र सिंह धोनी की सलाह को भी याद किया.