मोहम्मद सिराज या इशांत शर्मा - WTC फाइनल में कौन खेलेगा?
ABP News Bureau | 10 Jun 2021 09:47 PM (IST)

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का फ़ास्ट बोलिंग अटैक क्या होगा? रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को भारत की प्लेइंग 11 में इशांत शर्मा के ऊपर चुना जा सकता है. ईशांत शर्मा के पास जहां 100 से भी ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है वहीं सिराज ने जल्दी विकेट लेने की क्षमता दिखाई है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ क्या हो सकता है टीम इंडिया का WTC फाइनल में बोलिंग अटैक, बता रहे हैं चयन रस्तोगी.