भारत बनाम स्कॉटलैंड | भारतीय टीम में क्या अब भी है बदलाव की गुंजाइश? विराट कोहली जीतेंगे टॉस? | Uncut
ABP News Bureau | 05 Nov 2021 05:48 PM (IST)

पाकिस्तान और न्यू जीलैंड से करारी शिकस्त के बाद भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 66 रन से हरा कर शानदार वापसी की है. पिछले मैचेस में जो लोग फ्लॉप रहे थे वो भी अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ रंग में नज़र आए. लेकिन सेमि-फाइनल में पहुँचने के लिए इतना ही काफी नहीं है. भारत को न सिर्फ अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे बल्कि अपने "नेट रन रेट" को भी सुधारना होगा. भारत के ग्रुप में बाकि टीमें कैसा खेलती हैं - इस पर भी ख़ास नज़र रखनी ज़रूरी है. इसलिए भारत बनाम स्कॉटलैंड का मैच अब और ज़्यादा ज़रूरी बन गया है. इस मैच में क्या भारतीय टीम को कोई बदलाव करने चाहिए या नहीं? अबू धाबी की पिच पर खुल कर खेलने वाली भारतीय टीम क्या दुबई की पिच पर फिर से खुल कर खेल पाएगी? इस वीडियो में बता रहे हैं अभिषेक मनचंदा