Ind Vs NZ T20 World Cup: क्या हार्दिक पांड्या की जगह शर्दुल ठाकुर को खिलाएंगे विराट कोहली?
ABP News Bureau | 30 Oct 2021 05:19 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला रविवार को न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच गंवाना पड़ा था. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड को भी पहले मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी. जो भी टीम इस मैच को हारेगी उसके लिए टूर्नामेंट में आगे का सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा. आइए जानते हैं टीम इंडिया के लिए अगले मैच में खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होंगी. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कि क्या हार्दिक पांड्या की जगह टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर को मौका देंगे कैप्टन विराट कोहली.