हार्दिक पंड्या फँसे, रिपोर्ट्स के अनुसार दुबई से खरीदी 5 करोड़ की घड़ी, मुंबई कस्टम विभाग ने की ज़ब्त
ABP Live | 16 Nov 2021 08:58 PM (IST)

हार्दिक पंड्या ख़बरों में बने रहते हैं. कभी अपनी फ़िटनेस के चलते, कभी अपनी क्रिकेट फॉर्म के चलते तो कभी वैसे ही अपने बयानों के चलते. कॉफी विद करण का विवाद लोग अब तक नहीं भूले हैं. इस बार हार्दिक ख़बरों में इसलिए हैं क्योंकि दुबई से मुंबई पहुँचने के बाद, एयरपोर्ट कस्टम विभाग ने उनकी महंगी घड़ियों को ज़ब्त कर लिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो घड़ियाँ 5 करोड़ की हैं लेकिन हार्दिक पंड्या ने कुछ और कहा है. क्या वजह है कि हार्दिक पंड्या अक्सर विवादों में बने रहते हैं? इस वीडियो में बता रहे हैं अभिषेक मनचंदा