चेन्नई सुपरकिंग्स ने नहीं किया सुरेश रैना को रिटेन, उठे महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल
ABP Live | 02 Dec 2021 04:54 PM (IST)

सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया चेन्नई सुपरकिंग्स ने. अब क्योंकि कप्तान धोनी हैं और सुरेश रैना के बहुत अच्छे दोस्त हैं तो सब लोगों ने ये सोचा कि धोनी के रहते हुए सुरेश रैना बाहर नहीं हो सकते, लेकिन फिलहाल तो ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर ही दांव लगाया है चेन्नई सुपरकिंग्स ने. क्या इसका मतलब ये कि सुरेश रैना और सीएसके का कई साल पुराना साथ अब हमेशा के लिए टूट जाएगा? क्या धोनी और रैना की दोस्ती में खटास आ गई है? क्या है सुरेश रैना का आईपीएल में भविष्य ? क्या ऋतुराज हैं रैना से बेहतर? इस वीडियो में बता रहे हैं अभिषेक मनचंदा