Bulbbul Starcast: 'चुड़ैल' पर अनुष्का शर्मा का दांव !
ABP News Bureau | 22 Jun 2020 03:43 PM (IST)

दहशत, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक मूवी आ रही है Netflix पर. नाम है Bulbul.इसको प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा ने. फिल्म कैसी है ये तो आपको देखने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन फिल्म में काम करने वाले लोग कैसै हैं, ये आपको पता चलेगा इस वीडियो में. 24 जून को रिलीज़ होने वाली फिल्म में काम किया है तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस ने. राहुल बोस के बारे में तो शायद बताने की ज़रूरत भी नहीं है. बाकि तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी इससे पहले साल 2018 में आई फिल्म लैला-मजनू में भी काम कर चुके हैं. उन्हें ये फिल्म कैसे मिली, क्या है फिल्म का प्लॉट और क्यों ये फिल्म और दूसरी फिल्मों से हटकर है, सुनिए खुद फिल्म की स्टार कास्ट से, जिनसे बात की है एबीपी न्यूज़ संवाददाता यासिर उस्मान ने.