CP में मौजूद Dhaba Food पर Rajma और Kadhi Chawal खाने के लिए अलग-अलग राज्यों से आते हैं लोग l ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 25 Oct 2020 08:46 PM (IST)

स्ट्रीट फ़ूड की खोज करते-करते इस बार हम पहुंचे दिल्ली के CP में मौजूद शंकर मार्केट के पास. जहां हमने खाए ढाबा फूड के मशहूर राजमा चावल और कढ़ी चावल. इनका दावा है कि इनके राजमा चावल में आपको मां के हाथों का स्वाद मिलेगा और इसी के चलते देश के कोने-कोने से लोग इनके राजमा चावल और कढ़ी चावल खाने आते हैं. वैसे आपको यहां राजमा और कढ़ी के अलावा छोले-भटूरे और सोया चाप भी मिल जाएगा. मात्र 70 रुपये के राजमा-चावल स्वाद की उम्मीद पर कितना खरा उतरता है ये जानने के लिए आपको ये वीडियो देखना होगा.