चीन और ताइवान की दुश्मनी की कहानी
ABP News Bureau | 05 Sep 2020 06:18 PM (IST)

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने चीन का जेट क्रैश करवा दिया. अब इस खबर में सच्चाई का तो पता नहीं, लेकिन ये पता है कि चीन और ताइवान के बीच करीब 70 साल पुरानी दुश्मनी है. चीन कहता है कि ताइवान उसका हिस्सा है, ताइवान कहता है कि वो एक अलग देश है और इन सबके बीच में अमेरिका कभी चीन तो कभी ताइवान का साथ देता है. इस वक्त चीन से दुश्मनी है तो अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा है. लेकिन क्या सच में ताइवान अमेरिका की बदौलत चीन से मुकाबला कर सकता है या फिर ताइवान सिर्फ और सिर्फ अमेरिका के रहमोकरम पर चल रहा है, आखिर क्या है ताइवान की कहानी, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.