Crop MSP तय करने में क्या छिपाती है Modi सरकार, पूरे देश में क्यों हो रहा Farmer Protest? | ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 22 Sep 2020 09:20 PM (IST)

मोदी सरकार ने रबी की छह फसलों की एमएसपी तय कर दी है. लेकिन इस एमएसपी को तय करने में सरकारें इतना झोल करती हैं कि किसानों तक वो बात पहुंच ही नहीं पाती है. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. मोदी सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कह रहे हैं कि गेहूं के लागत मूल्य पर किसानों को 106 फीसदी का मुनाफा हो रहा है. लेकिन एमएसपी तय करने वाले कृषि लागत और मूल्य आयोग की वेबसाइट बताती है कि सरकार का ये दावा सही नहीं है. तो आखिर क्या है ये एमएसपी, कैसे तय होती है और कैसे सरकार के इन दावों पर उठ रहे हैं बड़े सवाल, 106 फीसदी के मुनाफे पर क्या होनी चाहिए एमएसपी, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.