पाकिस्तान से आई टिड्डियों का देश पर हमला!| ABP Uncut
ABP News Bureau | 25 May 2020 09:39 PM (IST)

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश को पिछले हफ्ते टिड्डियों के हमले से होने वाली परेशानी के बारे में चेतावनी दी थी. यह पाकिस्तान के बॉर्डर से राजस्थान में घुसा. राजस्थान में जहां कोरोना का संकट गंभीर है, वहीं प्रदेश टिड्डियों के हमलों से भी परेशान है. इसका हल निकालने के लिए अब केन्द्र सरकार ने कृषि विभाग को ड्रोन से कीटनाशक का स्प्रे करने की इजाजत दे दी है. उत्तर प्रदेश के झांसी जिला प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को अपनी गाड़ियों को केमिकल के साथ तैयार रहने को कहा है क्योंकि वहां पर तीन किलोमीटर लंबे टिड्डियों के झुंड के हमले का खतरा मंडरा रहा है. भारत पर ऐसा हमला करीब 26 साल बाद हो रहा है. और ये देश के किसानों के साथ ही अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है. वीडियो में समझिए पूरा मामला.