1990 में मरते-मरते बची थीं ममता बनर्जी, प्रदर्शन के दौरान हुआ था जानलेवा हमला|
एबीपी न्यूज़ | 11 Mar 2021 08:31 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर 1990 में भी जानलेवा हमला हो चुका है. तब ममता कांग्रेस में हुआ करती थीं. उस वक्त बंगाल में सीपीएम की सरकार थी. ममता बनर्जी के आंदोलनों की वजह से सीपीएम के कुछ लोग उनसे नाराज रहा करते थे. 16 अगस्त, 1990 को प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान ममता बनर्जी पर हमला हुआ था. दो वार के बाद उन्हें सीधे अस्पताल में होश आया था. क्या है पूरी कहानी, बता रहे हैं अविनाश राय.