तो क्या अब Coronavirus India में Community Transmission की तरफ बढ़ रहा है ? |ABP Uncut
ABP News Bureau | 11 Apr 2020 10:36 PM (IST)

जिस बात का डर था हालात अब उसी ओर इशारा कर रहे हैं , ICMR की रिपोर्ट भारत में कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ इशारा कर रही है, इस रिपोर्ट के लिए 5911 सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) मरीज़ों की जाँच कोरोना संक्रमण के लिए की गई। ये वो मरीज हैं जिन्हे सांस लेने में किसी न किसी तरह की तकलीफ है । इस सैंपल में से 104 मरीज़ो में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। पॉज़िटिव पाए गए 104 मरीज़ों में से 40 मरीज़ ना तो विदेश से आए थे, और ना ही कोरोना संक्रमण वालों के कांटेक्ट में।