क्या होता है जगन्नाथ-पुरी की रथ यात्रा में!| ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 22 Jun 2020 09:42 PM (IST)

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया की मशहूर जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा निकलेगी या नहीं, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना था. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की इजाजत दे दी है. इससे पहले कोर्ट में यात्रा के खिलाफ गए पक्ष का मानना था कि रथ यात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं. और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा, इसलिए इस साल रथ यात्रा पर रोक लगा दी जाए. दूसरे पक्ष का मानना था कि ये सनातनी परंपरा रही है, लिहाजा यात्रा होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने रथयात्रा को मंजूरी दे दी है. लेकिन हम आपको ये बताते हैं कि इस यात्रा का इतिहास क्या है और क्यों ये दुनिया के महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है.