Hathras: CBI ने क्यों नहीं शुरू की जांच, सीएम योगी ने SIT को क्यों दिए और 10 दिन?
ABP News Bureau | 07 Oct 2020 08:20 PM (IST)

हाथरस केस में उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. इस आदेश को चार दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन सीबीआई ने अभी तक मामले की जांच शुरू नहीं की है. वहीं मुख्यमंत्री योगी की ओर से जो एसआईटी बनाई गई थी, उसका भी वक्त 7 अक्टूबर को खत्म हो गया. ऐसे में यूपी सरकार की ओर से हाथरस केस की जांच के लिए एसआईटी को और 10 दिनों का वक्त दिया गया है. जबकि सीबीआई अब तक इस मामले से दूर है. वहीं सुशांत केस की बात करें तो बिहार सरकार ने 4 अगस्त को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और पांच अगस्त से जांच शुरू हो गई थी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब हाथरस केस की सीबीआई जांच नहीं होगी या फिर वजह कुछ और है, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.