किसान आंदोलन के बाद हरसिमरत कौर का इस्तीफा, प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों किया MSP का जिक्र?
एबीपी न्यूज़ | 18 Sep 2020 10:00 PM (IST)

किसानों से जुड़े तीन बिल संसद में आने के बाद से ही किसान आंदोलन कर रहे हैं. उन्हें विपक्ष का भी साथ मिल रहा है. और इसी मुद्दे पर केंद्र में एनडीए की सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल के कोटे से मंत्री रहीं हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री मोदी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन बिलों को किसान के हित में बता रहे हैं तो किसानों को डर सता रहा है कि कहीं अब उन्हें मिल रहा न्यूनतम समर्थन मूल्य भी खत्म न हो जाए. सरकार आश्वासन दे रही है कि एमएसपी खत्म नहीं होगा, लेकिन किसान डरे हैं. और इसलिए वो प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन क्या होता है MSP और क्या हैं MS स्वामीनाथन की सिफारिशें, जिन्हें लागू करवाने के लिए किसान आंदोलन करते रहते हैं, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.