वो मौके जब राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई लड़ाई! l ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 29 Jul 2020 11:09 PM (IST)

राजस्थान के सियासी ड्रामे में मामला अब अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट से आगे निकलकर मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल हो गया है. अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लेकिन ये पहला मौका नहीं है, जब राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच टकराव की नौबत आई है. उत्तर प्रदेश में जगदंबिका पाल, बिहार में नीतीश कुमार, उत्तराखंड में हरीश रावत, अरुणाचल प्रदेश में नबाम तुकी और कर्नाटक में एसआर बोम्मई राज्यपाल बनाम मुख्यमंत्री के बड़े उदाहरण हैं. देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट.