Covid 19 की तीसरी लहर से तबाह हो रही दिल्ली, क्या बिना लॉकडाउन नहीं कंट्रोल होगा कोरोना वायरस?
एबीपी न्यूज़ | 16 Nov 2020 06:54 PM (IST)

भारत में तो कोरोना वायरस कंट्रोल होता दिख रहा है, लेकिन दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर से तबाह हो रही है. हर रोज तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. हर रोज करीब 100 लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया के साथ ही और भी जगहों पर दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की बात चल पड़ी है. तो क्या सच में बिना लॉकडाउन के दिल्ली को कोरोना विस्फोट से नहीं बचाया जा सकता है और क्या दिल्ली में लॉकडाउन लगने की कोई आशंका है, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.