Coronavirus दुनिया की आखिरी महामारी नहीं! | ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 14 Jun 2020 11:37 AM (IST)

इंसानों में हर साल तीन से चार नई बीमारियां सामने आ रही हैं. ये सिर्फ एशिया या अफ्रीका में ही नहीं हो रहा है, बल्कि यूरोप और अमेरिका में भी हो रहा है. और ये सारी बीमारियां जानवरों से इंसानों तक पहुंच रही हैं. इनकी वजह है cross species transmission. Coronavirus भी इन्हीं में से एक है. ये cross species transmission पहले भी होता रहा है और भविष्य में भी इसके होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता. इस वीडियो में जानिए कि क्या होता है ये cross species transmission और क्यों कोरोना के बाद भी रहेगा कई दूसरी महामारियों का खतरा.