पाकिस्तान में इमरान खान ने मंदिर बनाने को दिए पैसे, विरोध में कोर्ट पहुंच गए मौलवी | ABP Uncut
ABP News Bureau | 11 Jul 2020 09:57 PM (IST)

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इस्लामाबाद में एक मंदिर के निर्माण के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया है. इस मंदिर को लेकर पाकिस्तान में काफी बवाल चल रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हरी झण्डी मिलने के बावजूद इस मंदिर का विरोध हो रहा है. बात अगर सिर्फ आलोचना तक ही रुक जाती तो भी पचाई जा सकती थी. इसके बाद मंदिर के साथ जो कुछ भी हुआ वो शर्मसार करने वाला है. लोगों ने इस बन रहे मंदिर की नींव और बाउंड्री तक तोड़ डाली है. वीडियो में देखिए क्या है मामला?