इस देश के फेमस लोग अचानक हो जाते है गायब!
ABP News Bureau | 05 Dec 2021 05:59 PM (IST)

चीन में लोगों के गायब होने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला टेनिस खिलाड़ी Peng Shuai का है, जिनकी कुछ समय से कोई खबर नहीं है. उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व शीर्ष पदाधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. चीन में ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक असंतुष्टों, मनोरंजन जगत के लोगों, कारोबारियों और अधिकारियों की बात नहीं मानने वाले लोग अचानक से गायब हो गए.