अपने बयान की वजह से चौतरफ आलोचना का सामना कर रहे कांग्रेस नेता रमेश कुमार, प्रियंका ने भी लताड़ा
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 08:26 PM (IST)

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार दुष्कर्म पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए हैं. गुरुवार को विधानभा सत्र के दौरान संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने कहा, "जब रेप टल नहीं सकता, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो." इस भद्दी टिप्पणी के बाद से तमाम नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने रमेश कुमार के रवैये की आलोचना की है.