MCD में AAP की जीत-BJP की हार से बढ़ेगा CM Kejriwal का PM Modi से टकराव, क्या हैं AAP की चुनौतियां?
अविनाश राय | 07 Dec 2022 07:11 PM (IST)
एमसीडी चुनावों के नतीजों ने बता दिया है कि अब दिल्ली में विधायक भी आम आदमी पार्टी के होंगे और पार्षद भी आम आदमी पार्टी के. यानी कि अब एमसीडी में भी केजरीवाल ही हैं. आखिरकार एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के 15 साल के वर्चस्व को ध्वस्त करते हुए 134 सीटें जीत ली हैं. लेकिन इस जीत ने केजरीवाल के सामने चुनौतियों का एक ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया है, जिससे पार पाना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आसान नहीं होगा. आखिर क्या हैं वो चुनौतियां और कैसे उन चुनौतियों का सामना कर पाएंगे सीएम केजरीवाल, बता रहे हैं अविनाश राय.