Bihar में Nitish पर भारी पड़े RJD के दागी, BJP के मंत्रियों पर क्यों नहीं भड़के
ABP Live | 18 Aug 2022 08:28 PM (IST)
बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार क्या बनाई, उनके ऊपर आफत ही आफत आ गई. पहले गठबंधन तोड़ा तो बीजेपी नाराज, अब मंत्रिमंडल विस्तार किया तो बीजेपी के साथ उनके अपने भी नेता नाराज. कानून मंत्री बनाया कार्तिकेय सिंह को तो उनके ऊपर अपहरण का केस. लेसी सिंह को मंत्री बनाया तो उनकी ही पार्टी की विधायक बीमा भारती नाराज. लेकिन जिन दागियों का नाम लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है, वैसे ही कुछ दागी बीजेपी के भी थे, जो बीजेपी गठबंध के दौरान नीतीश सरकार में मंत्री थे. देखिए अविनाश राय की रिपोर्ट.