लोकसभा का वो हेडमास्टर जिसने नेताओं की बोलती बंद कर दी, उनके नाश्ते-पानी पर लगा दी थी 'रोक'
ABP News Bureau | 25 Jul 2021 08:43 PM (IST)

साल था 1971. वक्त लोकसभा चुनाव का था. और उस वक्त पश्चिम बंगाल की बर्धमान सीट से ताल ठोक रहा था 42 साल का वो शख्स, जिसके पिता भी इसी सीट से सांसद रह चुके थे. उस शख्स का नाम था सोमनाथ चटर्जी, जिसके पिता कलकत्ता हाई कोर्ट के जज रहे थे और हिंदु महासभा के संस्थापक सदस्य के साथ ही उसके अध्यक्ष भी. पिता दक्षिणी ध्रुव थे तो बेटा उत्तरी ध्रुव. लेकिन उस चुनाव में 36 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर अपनी सियासत शुरू करने वाले सोमनाथ चटर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सिर्फ एक बार ही हार का मुंह देखा था और 10 बार लोकसभा तक पहुंचे थे. सोमनाथ चटर्जी से जुड़े दिलचस्प किस्से बता रहे हैं अविनाश राय