ओसामा बिन लादेन से भी खतरनाक था पाकिस्तान का साइंटिस्ट अब्दुल कादिर खान
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 10:42 AM (IST)

पाकिस्तान के सबसे मशहूर न्यूक्लियर साइंटिस्ट अब्दुल कदीर खान की 10 अक्तूबर को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद से ही दुनिया भर में खान के खूफिया कारनामों की चर्चा हो रही है. पाकिस्तान के न्यूक्लियर बम का जनक कहे जाने वाले इस न्यूक्लियर वैज्ञानिक की जिंदगी काफी विवादों में रही है. जिसपर न्यूक्लियर बम के ब्लू प्रिंट चुराने के इल्जाम लगे और फिर न्यूक्लियर बम की तकनीक को दुनिया भर के खतरनाक देशों को बेचने के आरोप भी लगे. अनकट पर देखिए भूपेंद्र सोनी की ये रिपोर्ट