Mainpuri By Election ने फिर कराई Akhilesh Yadav -Shivpal में लड़ाई, अब साथ नहीं आएंगे चाचा-भतीजा?
अविनाश राय | 09 Nov 2022 08:05 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ये लग रहा था कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच के रिश्ते में जो गांठ लगी है, वो खुल रही है. मुलायम के निधन के बाद जिस तरह शिवपाल और अखिलेश एक साथ दिख रहे थे, उसे लेकर समाजवादियों में उम्मीद जगी थी कि चाचा-भतीजे में अब सब ठीक हो गया है. लेकिन मुलायम के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने इन दोनों के रिश्तों में अब ऐसी गांठ लगा दी है कि अब चाहे जितना भी वक्त बीत जाए, ये गांठ नहीं खुलने वाली है और अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. देखिए अविनाश राय की रिपोर्ट.