यूएई दुबई के भोजपुरिया रेस्टोरेंट तक पहुंचा बिहार का बाटी-चोखा, मेन्यु में जलेबी-समोसा शामिल
ABP News Bureau | 12 Oct 2021 07:52 PM (IST)

यूनाइटेड अरब अमीरात का शहर दुबई एक मिनी इंडिया जैसा है. यहां करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं. हर दूसरा आदमी हिंदी जानने वाला है. ऐसे में यहां पर भारतीय कपड़ों से लेकर खाने तक की अलग-अलग दुकानें हैं, जो पूरी तरह से भारतीय दिखती हैं. चाहे पंजाबी खाना हो या मुम्बई का स्ट्रीट फूड या फिर साउथ इंडियन, दुबई में सब मिलता है. वहीं कुछ रेस्टोरेंट्स ऐसे हैं, जो पूरी तरह से देसी थीम पर बने हैं. इनमें बाटी-चोखा, गुझिया, लौंगलत्ता, जलेबी और देसी समोसा-चाट भी मिलता है. यही वजह है कि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल से आए काम करने वाले लोगों के बीच भोजपुरिया रेस्टोरेंट मशहूर है. दुबई के इस भोजपुरिया रेस्टोरेंट की और भी खूबियां बता रहे हैं मृत्युंजय सिंह.