PM Modi US Visit पर Joe Biden ने AUKUS बना Quad बर्बाद कर दिया, China से कैसे मुकाबला करेगा India?
ABP Live | 23 Sep 2021 09:30 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi US Visit) अमेरिका के दौरे पर हैं. ट्रंप के कार्यकाल के दौरान जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रिश्ते रहे हैं, उससे अंदेशा जताया जा रहा था कि बाइडन कार्यकाल में पीएम मोदी का दौरा इतना आसान नहीं रहने वाला है. और अब यही आशंका सच भी साबित होती दिख रही है. अमेरिका ने चीन को कंट्रोल करने के लिए ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ तो समझौता कर AUKUS बना लिया है, लेकिन इस समझौते में भारत को शामिल करने से साफ इन्कार कर दिया है. इससे जापान की ओर से बनाया गया Quad कमजोर पड़ता दिख रहा है, जिसका हिस्सा भारत भी है और जो एशिया-पैसिफिक में चीन के बढ़ते दखल को रोकने के लिए बनाया गया था. पूरी कहानी बता रहे हैं अविनाश राय.