Delhi MCD Mayor Election: क्या इस बार Delhi को मिलेगा Mayor या फिर होगा हंगामा?
ABP Live | 23 Jan 2023 08:54 PM (IST)
दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों को आये आज डेढ़ महीने से ज्यादा का वक़्त हो चला है, लेकिन अब तक एमसीडी का गठन नहीं हो पाया है. 06 जनवरी को मेयर, उपमेयर सहित स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव होना था, लेकिन सदन में हुए हंगामे की वजह से दिल्ली को अब तक अपना मेयर नहीं मिल पाया है.24 जनवरी को मेयर, उपमेयर सहित स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव होना है. अब देखना ये होगा कि क्या दिल्ली को उसका मेयर मिलेगा?