क्या रघुवंश प्रसाद को मना पाएंगे लालू यादव | ABP Uncut
ABP News Bureau | 12 Sep 2020 08:48 PM (IST)

राजनीति में आने से पहले गणित के मास्टर रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने नेता लालू यादव को एक बार जीरो नंबर दिया था. तब लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे. इसके बाद भी लालू यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह का प्रमोशन कर दिया था. लेकिन अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया है और सीधे लालू यादव को चिट्ठी लिखकर अपनी मंशा जता दी है. क्या रहा है लालू यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह का समीकरण, क्यों बदले हालात और क्या इसके लिए सिर्फ रामा सिंह या जगदानंद सिंह ही हैं जिम्मेदार या फिर इस कहानी के किरदार खुद तेजस्वी और तेज प्रताप के अलावा बिहार के करोड़पति कारोबारी अमरेंद्र धारी सिंह भी हैं. या फिर ये पूरा खेल अकेले लालू यादव का ही रचा है, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.