क्या बिहार के सीएम कैंडिडेट होंगे पप्पू यादव?
ABP News Bureau | 22 Sep 2020 09:49 PM (IST)

बिहार चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताने वाले पप्पू यादव ने एनडीए और महागठबंधन दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एक तरफ तो पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर सवाल उठाए वहीं दूसरी तरफ नितीश कुमार को भी नहीं बख्शा. लालू यादव पर भी पप्पू जमकर बरसे और कहा कि नितीश और लालू ने बिहार की सत्ता को 20-20 का मैच बना दिया है.