Bihar: चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे का मांझी ने दिया जवाब
ABP News Bureau | 06 Sep 2020 08:36 PM (IST)
महागठबंधन छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ मिलाने के बाद जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी लगातार नीतीश कुमार का तीर चलाते हुए एलजेपी अध्यक्ष चिराग को टारगेट करने में लग गई है. जिस तरह एनडीए में होकर भी चिराग पासवान नीतीश कुमार की फजीहत कर रहे थे, ठीक उसी तरह जीतन राम मांझी अब एनडीए में होकर चिराग की किरकिरी कर रहे हैं.