Swati Maliwal Case: CM हाउस में बदसलूकी...चुनाव में मुसीबत बढ़ेगी? Bibhav Kumar | AAP | BJP
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 18 May 2024 11:04 PM (IST)
स्वाति मालीवाल...वैसे तो ये नाम....सियासत के लिए अंजान नहीं है. .महिला अधिकार...महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में एक आवाज मुखरता से उठती रही है...ये आवाज स्वाति मालीवाल की थी...लेकिन अब स्वाति मालीवाल का किरदार बदला हुआ है. ये किरदार एक पीड़ित का है...मुख्यमंत्री आवास पर सांसद के साथ बदसलूकी का है.
13 मई, दिन सोमवार..सुबह के करीब 9 बजे राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल...दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पहुंचीं...ड्राइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थी...लेकिन फिर ड्राइंग रूम में केजरीवाल के PA बिभव कुमार की एंट्री के साथ नजारा बदल गया. बिभव कुमार ने पहले स्वाति मालीवाल पर चिल्लाना शुरू किया...फिर मारपीट शुरू कर दी.