UP Elections 2022: क्या सम्मेलन और यात्राओं से 2022 की राह आसान होगी? Uttar Mange Pradesh
ABP Ganga | 11 Sep 2021 04:08 PM (IST)

2022 के चुनावी रण में सभी पार्टियों ने जान फूंक रखी है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, और बसपा सम्मेलन रैली और यात्राओं के जरिए सबको एकजुट करने में जुटे हैं। एक ओर बूथ को मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपाा बूथ विजय अभियान शुरू कर रही है। साथ ही भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आज सातवां दिन है। तो वहीं कांग्रेस को मजबूत करने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महनत में जुटी हैं।